हर साल 3.50 लाख से अधिक की आमदनी कर रहे हैं देवेंद्र नेगी

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

चमोली । पर्वतीय क्षेत्रों में जो लोग काश्तकारी को घाटे का सौदा समझते है उनके लिए काश्तकार देवेन्द्र नेगी एक मिसाल पेश कर रहे है। वैज्ञानिक तरीके से फल एवं सब्जियों के उत्पादन से जुड़े काश्तकार श्री नेगी हर साल 3.50 लाख से अधिक की आमदनी कर रहे है।

चमोली जिले के नौली गांव निवासी काश्तकार देवेन्द्र सिंह नेगी बताते है कि स्नाकोत्तर की पढाई करने के पश्चात् वे मुम्बई चले गये थे और शेयर बाजार में नौकरी कर रहे थे। लेकिन उनका मन नौकरी से हटकर कुछ अलग करने के लिए उत्सुक रहता था इसलिए वे अपने घर वापस आ गये और परिवार के साथ खेती करने लगे। फिर एक दिन उन्हें उद्यान विभाग के माध्यम से सब्जी एवं फलोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी मिली। 

उद्यान विभाग के माध्यम से आत्मा योजना के तहत इन्हे अन्तर्राज्यीय कृषक भ्रमण में सोलन व नैनी भ्रमण का मौका मिला। इसके बाद भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली पूसा इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण का मौका मिला। जहां पर वैज्ञानिकों के द्वारा सब्जी एवं फलोत्पादन के बारे में अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियां एवं वैज्ञानिक तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।  

इसके बाद उद्यान विभाग के सहयोग से एचएमएनईएच योजनान्र्तगत राजसहायता पर 200 वर्ग मी0 पॉलीहाउस लगाकर सब्जी उत्पादन शुरू किया। देवेन्द्र नेगी बताते है कि पहले मात्र 15 से 20 हजार तक सालाना कमाई होती थी परंतु अब वैज्ञानिक विधि से सब्जी उत्पादन से 3.50 लाख से अधिक आय प्रतिवर्ष हो रही है। इनके द्वारा अभी शिमला मिर्च, आलू, कद्दू, मटर, खीरा, बंदगोभी, फूलगोभी, ब्रोकोली, टमाटर, बैंगन, मूली, प्याज, धनिया आदि सभी प्रकार की सब्जियों का उत्पादन कर बाजार में आपूर्ति की जा रही है।

उद्यान विभाग द्वारा इन्हें सिंचाई हेतु स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई की नई टेक्नाॅलोजी भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही वर्ष 2019-20 में मिशन योजना से 104 कीवी फल पौधे तथा जंगली जानवरों से हो रहे फसलों की सुरक्षा हेतु विभाग द्वारा चैन लिक्ड फैन्सिग उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त एण्टी हेलनेट एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की गई है। पॉलिथीन बदलाव योजनान्तर्गत विभाग द्वारा 300 वर्ग मीटर पॉलिथीन 75 प्रतिशत राजसहायता पर उपलब्ध करायी गई। पलायन के इस दौर में श्री नेगी फल और सब्जी उत्पादन से अच्छी आमदनी मिलने से बेहद खुश है और अपनें क्षेत्रान्तर्गत युवाओं एवं अन्य काश्तकारों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हुए है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!