खुशखबरीः पहलवान रवि कुमार के सिल्वर मेडल के साथ ही, भारत को मिला पांचवा मेडल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली।  कुश्ती में भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने फाइनल मुकाबले में सिल्वर मेडल जीत लिया है। रवि को कुश्ती के 57 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में दो बार के वर्ल्ड चैंपियन रूस के जावुर युगुऐव से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

इस मुकाबले में जावूर ने भारतीय  पहलवान  रवि कुमार दहिया को 4-7 से हराया। रवि ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वह जावुर को मात नहीं दे पाए। रवि कुमार ने रूस के पहलवान को कड़ी टक्कर दी लेकिन फाइनल में उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और उन्हें रजत पदक पर ही सन्तोष करना पड़ा।

इससे पहले भारत की महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू 49 किलो भारवर्ग में रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया था। ओलंपिक 2020 में यह भारत का पहला पदक था।

बृहस्पतिवार को टोक्यो में पहलवान रवि ने भारत के लिए पांचवां मेडल जीता । उसके साथ ही भारत ने अब तक दो रजत और तीन कांस्य अपने नाम कर दिए हैं। 

बता दें कि लंदन ओलंपिक में सुशील कुमार रजत पदक जीत चुके हैं। सुशील कुमार ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज, और 2012 लंदन ओलंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। लंदन ओलंपिक में योगेश्वर दत्त ने भी कांस्य पदक जीता था। वहीं साक्षी मलिक रियो ओलंपिक 2016 में कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!