Ad image

धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति की शत-प्रतिशत राशि टिहरी पुलिस ने करायी वापस

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। टिहरी पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट के निर्देशन में प्रकाश में आने वाले प्रकरणों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा साथ ही आम जनता को भी इस सम्बन्ध में लगातार जागरूक किया जा रहा है।

➡️ इसी क्रम में टिहरी पुलिस की साइबर टीम ने धोखाधड़ी का शिकार व्यक्ति *श्री बसंत लाल को उनके खाते से धोखाधड़ी कर ठग ली गयी ₹- 49500/ की शत-प्रतिशत राशि वापस करायी है।*

➡️श्री बसन्त लाल द्वारा थाना चम्बा पर दिनांक 23/07/2021 को बताया कि उनके पास मोबाइल पर एक *कॉल आयी थी जिसने उन्हें मोबाइल में रु0-10/ का रिचार्ज न करने पर मोबाइल बंद होने की चेतावनी दी थी। चेतावनी पर श्री बसन्त लाल द्वारा उक्त कॉलर द्वारा भेजे गये लिंक पर रिचार्ज के लिये क्लिक किया गया था, जिसके बाद उनके खाते से रु0-49500/ की राशि कट गई थी।

             *अपील*

*कृपया सभी से अनुरोध है कि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। अपने बैंक खाते के सम्बन्ध में जानकारी करने के लिये सीधे बैंक से सम्पर्क करें तथा किसी भी उपभोक्ता नम्बर को गूगल पर सर्च न कर केवल आधिकारिक  साईट से ही प्राप्त करें।*   

*समझदार बनें, सुरक्षित रहें।*

*टिहरी पुलिस सदैव आपके साथ.*


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!