आशाओं का धरना 12वें दिन भी जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी ।  आशा कार्यकत्रियों का अपनी बारह सूत्रीय मांगों को लेकर 12वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने प्रांगण में आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उनकी मांग है कि आशा वर्करों को सरकारी सेवक का दर्जा दिया जाय, आशाओं को पेंशन का लाभ दिया जाय, कोरोना काल में आशाओं को 10 हजार रुपये कोरोना भत्ता दिया जाए  तथा 50 हजार का जीवन बीमा किया जाए। वहीं कोरोना काल में मृत कार्यकत्रियों के आश्रितों को 50 लाख मुआवजा दिया जाए तथा सभी मदों की बकाया धनराशि का भुगतान करते हुए सभी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए आदि।  

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!