सद्भावना दिवस की पूर्व बेला पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने एकता, अखंडता बरकरार रखने की दिलाई शपथ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली । देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की जयंती प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। सद्भावना दिवस की पूर्व बेला पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कलक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म, तथा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना को अक्षुण्ण रखने और हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की शपथ दिलाई। 

जनपद के समस्त विभागों में भी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस पर देश की एकता, अखंडता व आपसी सद्भावना को बरकरार रखने की शपथ ली गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!