जल्द मैनचेस्टर यूनाइटेड की जर्सी में नजर आएंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 216 करोड़ में हुई डील

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली। सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो जल्द ही मैनचेस्टर यूनाइटेड की जर्सी में नजर आएगा। यानी रोनाल्डो की एक बार फिर इंग्लिश प्रीमियर लीग में वापसी हो रही है। सूत्रों की माने तो वह जल्द अपने पुराने क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से दोबारा जुड़ने वाले हैं। इस बारे में यूवेंटस और रोनाल्डो के बीच डील फाइनल हो गयी है। 

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एक आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि कर दी है। साफ है कि अब एक बार फिर रोनाल्डो इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेलते दिखेंगे। रोनाल्डो को मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 25 मिलियन यूरो यानि 216 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम में खरीदा है। रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 8 बड़े खिताब जिताए थे।बता दें मैनचेस्टर यूनाइटेड के अलावा मैनचेस्टर सिटी भी रोनाल्डो को खरीदना चाहती थी लेकिन अंत में यूनाइटेड ने बाजी मारी है।

यूनाइटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में भी इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि, ‘मैनचेस्टर यूनाइटेड को आप लोगों को ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ट्रांसफर पर यूवेंटस से करार हो गया है।’ मैनचेस्टर यूनाइटेड ने आगे लिखा, ‘क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्लब के लिए 292 मैचों में 118 गोल किये हैं। वो पांच बार बैलन डी ओर जीत चुके हैं। अपने करियर में उन्होंने अबतक 30 से ज्यादा ट्रॉफी जीती हैं, जिनमें यूएफा चैंपियंस लीग टाइटल, चार फीफा क्लब वर्ल्ड कप और इंग्लैंड, स्पेन और इटली के 7 टाइटल हैं। वो पुर्तगाल के लिए यूरोपियन चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं।’

बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो भारी नुकसान के साथ यूवेंटस से मैनचेस्टर यूनाइटेड में वापस आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूवेंटस ने रोनाल्डो को प्रति सीजन 100 मिलियन डॉलर प्रति सीजन यानि की 734 करोड़ रुपये दिये थे लेकिन अब रोनाल्डो को मैनचेस्टर यूनाइटेड में सिर्फ 216 करोड़ रुपये प्रति सीजन मिलने वाले हैं। इस बारे में करार फाइनल हो चुकी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!