महावीर मंदिर मुनि सभा सेक्टर 23 में होगा जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम, रसिक महाराज सुनाएंगे रसमयी कृष्ण जन्म कथा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चंडीगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व सोमवार 30 अगस्त को चण्डीगढ़ के सभी मठ- मन्दिरों मे धूमधाम से मनाया जाएगा। 

सेक्टर 23 स्थित हनुमान मंदिर में मुनि सभा की ओर से जन्माष्टमी की रात्रि को आनन्द कन्द श्रीकृष्ण चन्द्र के जन्मोत्सव के अवसर पर  9 बजे से 12 बजे तक कृष्ण जन्म कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया है। जिसमें बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड के संत नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज अपनी वाणी से श्रोताओं को रसाभोर करेंगे।

मुनि सभा के प्रधान श्री दलीप चंद गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर भगवान को माखन मिश्री का मधुर भोग लगाकर भक्तों को बांटा जाएगा। उन्होंने सभी कृष्ण भक्तों को महापर्व पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक सन्ख्या में उपस्थित होने का निवेदन किया है ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!