भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के लिए शहरी वानिकी पर ऑनलाइन प्रशिक्षण सम्पन्न

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देश पर वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून द्वारा 23 से 27 अगस्त 2021 तक सेवारत भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के लिए “शहरी जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के लिए हरित स्थान का प्रबंधन” पर एक ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान, शहरी वानिकी पर विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विषय विशेषज्ञों ने जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के लिए शहरी हरित स्थानों के प्रबंधन पर व्याख्यान दिया। प्रशिक्षण के अंत में, ” प्रशिक्षण और कौशल विकास के द्वारा वन विभागों के कामकाज में सुधार ” शीर्षक विषय पर एक पैनल चर्चा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता श्री एस.डी. शर्मा, उप महानिदेशक (अनुसंधान), भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद ने की। 

श्रीमती कंचन देवी, उप महानिदेशक (शिक्षा), आईसीएफआरई, सम्मानित अतिथि और श्री दीपक मिश्रा, सचिव, आईसीएफआरई इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थें। सभी अतिथियों ने आईएफएस अधिकारियों के कौशल विकास के लिए विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था कर वन विभागों के कामकाज में सुधार हेतु अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ. विजेंद्र पंवार, प्रमुख, वन पारिस्थितिकी और जलवायु परिवर्तन प्रभाग, एफआरआई, ने मुख्य अतिथियों, आईएफएस प्रशिक्षुओं, समूह समन्वयक अनुसंधान, प्रभागों के प्रमुख और वैज्ञानिकों का स्वागत किया। 

कार्यक्रम का समापन डॉ. हुकुम सिंह, वैज्ञानिक तथा पाठ्यक्रम निदेशक के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।

*****

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!