कार दुर्घटना में दो की मौत, गांव में मातम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। घनसाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तहसील बालगंगा के राजस्व क्षेत्र तुंगाणा के अंतर्गत गोना-सरकंडा ग्रामीण मोटर मार्ग पर नागेश्वरसौड की गुगलीधार के पास एक आल्टो कार सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। 

कार में सवार एक शिक्षक और एक ग्राम प्रहरी को घायलावस्था में सीएचसी बेलेश्वर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दे शनिवार शाम कार सवार चमियाला से  सरकंडा गांव जा रहे थे कि नागेश्वर की गुगली धार के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए । 

दुर्घटना में प्राथमिक विद्यालय जसपुर घैरका में कार्यरत शिक्षक विजेंद्र सिंह कठैत तथा ग्राम प्रहरी विशन सिंह पंवार घायल हो गए थे। राजस्व उप निरीक्षक एवं ग्रामीणों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया गया तथा सीएचसी बेलेश्वर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!