बद्रीनाथ धाम से लौट रही बस सड़क पर पलटी, 7 यात्री घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। आज 10 मई 2026 को श्री बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रही यात्रियों से भरी बस (संख्या UK 14PA-0605) ऋषिकेश की ओर आ रही थी। इसी दौरान कलथ्री डंपिंग प्वाइंट के पास रोजेट होटल के नजदीक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

बस में कुल 25 यात्री सवार थे, जिनमें से 7 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि 18 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।घायलों को मौके से 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। सुरक्षित यात्रियों को अन्य वाहन से उनके गंतव्य लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना किया गया।

घायल यात्रियों के नाम: सोनम गुप्ता (28 वर्ष) मुन्नी देवी (56 वर्ष) चंद्र प्रकाश गुप्ता (62 वर्ष) संजय चौरसिया (59 वर्ष) सीता देवी (38 वर्ष) कुमारी शबनम (32 वर्ष) मनीष गिरी (44 वर्ष) (सभी निवासी– लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश)

🚍 चालक : राजेश (निवासी क्लेमेनटाउन, देहरादून) परिचालक: सोनू (निवासी राजपुर, देहरादून)

👉 प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!