भाजपाई हुए प्रीतम, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव के चलते धनोल्टी के निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार आखिरकार भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। 

ईरानी ने कहा कि पंवार के पार्टी में शामिल होने से उत्तराखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनके राजनीतिक कैरियर का जिक्र किया। कहा कि प्रीतम सिंह पंवार के साथ उन्होंने सदन में लंबा वक्त विताया है। उन्होंने 2007 में भी उक्रांद विधायक रहते हुए भाजपा को समर्थन दिया था। 

उनके राजनीतिक कौशल के बूते बीजेपी धनोल्टी और यमुनोत्री की सीटों को अपने पाले में रखना चाहती है। हालांकि क्षेत्रीय राजनीति में भाजपा को सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें भी उठानी पड़ सकती हैं। पंवार के भाजपा में शामिल होने के पीछे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की बड़ी भूमिका मानी जा रही है।

बता दें कि पंवार पहली बार यूकेडी के टिकट पर 2002 में यमुनोत्री से विधायक बने थे। 2007 में वह इसी सीट पर कांग्रेस के केदार सिंह रावत से चुनाव हार गए थे। जबकि 2012 में पंवार ने दोबारा यमुनोत्री सीट पर कब्जा किया था। कांग्रेस को समर्थन के चलते यूकेडी ने उन्हें बाहर कर दिया था। पंवार 2012 से 2017 तक विजय बहुगुणा और हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। 2017 में पंवार ने मोदी लहर के बावजूद धनोल्टी से निर्दलीय चुनाव जीता।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!