छिद्दरवाला के पास सोंग नदी में एक व्यक्ति डूबा- SDRF ने किया शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। सोमवार को पुलिस चौकी छिद्दरवाला द्वारा SDRF ढालवाला की डीप डाइविंग टीम प्रभारी एस आई कविन्द्र सजवाण को सूचना दी गई कि छिद्दरवाला के पास सोंग नदी में एक व्यक्ति डूब गया है। सूचना मिलने पर पोस्ट ढालवाला से HC सुरेश तोमर के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 

घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि महाराष्ट्र से कैंपिंग हेतु एक ग्रुप आया हुआ था जिसमे उक्त व्यक्ति सुल्तान, उम्र-48 वर्ष, निवासी महाराष्ट्र एवं एक लड़की नदी के किनारे घूम रहे थे। घुमते समय लड़की का पैर फिसलने से लड़की नदी में बहने लगी जिसे बचाने हेतु व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। लड़की को तो स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया परंतु उक्त व्यक्ति नदी में डूब गया। 

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से लगभग 01 किमी आगे नेपाली फार्म के पास उक्त व्यक्ति का शव बरामद कर सिविल पुलिस को सौंप दिया गया।

टीम में एच सी सुरेश तोमर,संदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र, अमित कुमार व अर्जुन सिंह शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!