कुलपति डॉ ध्यानी ने नवागन्तुक शिक्षकों को दिये शैक्षणिक उत्कृष्टता के टिप्स

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। आज से श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में 70 शिक्षकों की सविलियकरण (मर्जर)

की प्रक्रिया जोर शोर से शुरू हो चुकी है। ऋषिकेश परिसर में विश्वविद्यालय के अधिकारी यह प्रक्रिया शुरू कर रहे है। 

जैसे ही शिक्षक विश्वविद्यालय के परिसर में मर्ज हो रहे है, विश्वविद्यालय के अधिकारी उनकी कुलपति से दूरभाष पर वार्ता करा रहे हैं। कुलपति डॉ ध्यानी सभी नवागन्तुक शिक्षकों को उनका विश्वविद्यालय में समायोजन होने पर स्वागत भी कर रहे हैं और उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए गुरु मंत्र भी दे रहे हैं। 

कुलपति डॉ पीपी ध्यानी ने पहले ही दिन उन्हें 15 दिनों का टास्क भी दे दिया है ताकि ऋषिकेश परिसर में वर्तमान सत्र से रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की शुरुआत हो सके । शिक्षक कुलपति से वार्ता कर अभिभूत हो रहे हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!