वीपीएचईपी टेल रेस टनल हादसा: मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹1 लाख देगा टीएचडीसीआईएल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 14 अगस्त। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (VPHEP) की टेल रेस टनल (TRT) में 13 अगस्त को हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों और घायलों के लिए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) ने अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। कंपनी प्रत्येक मृतक श्रमिक के निकटतम परिजन (Next of Kin) को ₹5 लाख तथा प्रत्येक घायल श्रमिक को ₹1 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी।
टीएचडीसीआईएल प्रबंधन ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत श्रमिकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। प्रबंधन ने कहा कि इस कठिन और पीड़ादायक समय में कंपनी प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है तथा उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
टीएचडीसीआईएल ने दुर्घटना से प्रभावित श्रमिकों और उनके परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए कंपनी हरसंभव कदम उठाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!