Ad image

‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ के तहत जन जागरूकता रैली आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। जन शिक्षण संस्थान (हाई फीड ) एवं नेहरू युवा केन्द्र टिहरी गढ़वाल के संयुक्त तत्वाधान में आज राइंका. कमान्द थौलधार ब्लॉक में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ के तहत जन जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली में क्षेत्र के 70 युवक- युवतियों ने रैली में प्रतिभाग किया । 

जन शिक्षण संस्थान के निदेशक श्री विजय भट्ट के द्वारा युवक-युवतियों को फिट रहने के गुर एवं शरीर को फिट रखने के बारे में बताया गया। 

कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक अविनाश कुमार सिंह ने युवक /युवतियों को फिट रहने के लाभ के बारे में बताया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अरुण उनियाल, कार्यक्रम अधिकारी हाई फीड सुरेंद्र सेमवाल , श्री प्रदीप कुमार, स्वाती मल , बबीता राणा,  सचिन,  सौरभ आदि शामिल थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!