Ad image

टिहरी व उत्तरकाशी के विधानसभा प्रभारी, पूर्णकालिक, कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी। आज 26 सितंबर को जिला टिहरी व उत्तरकाशी के विधानसभा प्रभारी, पूर्णकालिक, कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक चंबा के एक होटल में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री बीएल संतोष जी की द्वारा ली गई।

कोर ग्रुप की इस बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रांत विस्तारक सह प्रमुख आदित्य राम कोठारी, जिलाध्यक्ष टिहरी विनोद रतूड़ी, उत्तरकाशी रमेश चौहान, महामंत्री नलिन भट्ट, गोविंद रावत, धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार, प्रतापनगर विधायक विजय पंवार, टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी, घनासली विधायक शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत उपस्थित रहे।

रविवार को चंबा स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई कोर कमेटी की बैठक में टिहरी और उत्तरकाशी जिले के विधायकों के रिपोर्ट कार्ड पर एवं उनके परफॉर्मेंस पर फीडबैक लिया गया। बैठक में  तय किया गया कि यदि उत्तराखंड में दोबारा से सत्ता प्राप्त करनी है तो इसके लिए बेहतर कार्य योजना बनाकर क्रियान्वित की जानी चाहिए। 

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने टिहरी संभाग के विधानसभा प्रभारियों, टिहरी और उत्तरकाशी के जिलाध्यक्षों, महामंत्री, विधायकों और सभी पदाधिकारियों को दायित्वों का बेहतर तरीके से पालन  करने की हिदायत दी गई।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!