टिहरी में “8 साल बेमिशाल” सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 8 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम “8 साल बेमिशाल” सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम का आयोजन नई टिहरी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रागंण में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, घनसाली शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग विनोद कण्डारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम में विधायको ने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित सभी केन्द्रीय योजनाओं पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओ का लाभ आम जन को अवश्य मिले इसके लिए सभी को नैतिक जिम्मेदारी निभानी होगी।

इस अवसर पर , जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, ब्लाक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, चम्बा शिवानी बिष्ट, जौनपुर सीता रावत, खेम सिंह चौहान, सूर्यचन्द्र सिंह चौहान, दिनेश डोभाल, मेहरबान सिंह, सुषमा उनियाल, गोविन्द रावत, विधा नेगी, सरोज बहुगुणा आदि उपस्थित थे।


Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!