मंडी लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह होंगी कांग्रेस उम्मीदवार

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

हिमाचल प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान, मतगणना 2 नवंबर को

शिमला। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। कुछ महीने पहले ही उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हुआ था जिससे यह सीट खाली हो गई थी।

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। 

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर विधानसभा सीट से भवानी सिंह पठानिया, अर्की से संजय अवस्थी और जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर को उम्मीदवार घोषित किया है। 

बता दें कि चुनाव आयोग ने कुछ पहले ही बताया था कि हिमाचल प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान और 2 नवंबर को मतगणना कराई जाएगी। 

बता दें कि कुछ दिन पहले  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी हिमाचल में जन आशीर्वाद यात्रा कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की थी, जिसके बाद कई बीजेपी नेताओं का मानना है कि इससे आगामी उपचुनावों में पार्टी को फायदा मिल सकता है।

वहीं मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए राज नारायण सिंह पूर्णी को टिकट दिया गया है। खंडवा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजनारायण सिंह को टिकट मिला है जो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह यह उपचुनाव नहीं लड़ेंगे।

बिहार में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। राजद पहले ही इन दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार और तारापुर से राजेश कुमार मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की राजगांव विधानसभा सीट से कल्पना वर्मा और जोबट से महेश पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!