डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल को 70% से अधिक अंक लाने पर मिला महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल के संस्कृत प्रवक्ता आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल को उत्तराखंड सरकार द्वारा विद्यालय का नेतृत्व अवधारणा एवं अनुप्रयोग एक्सपर्ट का महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनसीईआरटी भारत सरकार द्वारा दीक्षा ऐप के माध्यम से शिक्षा विभाग शैक्षिक सुधारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दिसंबर 2021 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन एवं विद्यालय के नेतृत्व के लिए विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के बाद परीक्षा आयोजित हो रही है जिसमें 70% से अधिक अंक लाकर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सरकार द्वारा महत्वपूर्ण एक्सपर्ट प्रमाण पत्र दिया जाना है। 

इस श्रृंखला में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल के संस्कृत प्रवक्ता डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल को सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र जारी किया गया है।डॉक्टर घिल्डियाल द्वारा लगातार महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए राज्य के शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने उन्हें हार्दिक बधाई प्रेषित की है।

संपर्क करने पर डॉक्टर घिल्डियाल ने बताया कि वह अगस्त 2021 से लगातार ट्रेनिंग में है जो दिसंबर 2021 तक चलेगी और अभी तक उन्हें सभी प्रशिक्षण में 70% से अधिक अंक लाने पर दक्षता प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं जिन का सदुपयोग वह भविष्य में शिक्षा में सुधारों के लिए करेंगे।

आपको बताते चलें कि डॉक्टर घिल्डियाल इससे पूर्व भी कई बार सम्मानित किए गए हैं। उन्हें उत्तराखंड संस्कृत गौरव सम्मान से भी नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के हाथों दिया गया। डॉ. घिल्डियाल द्वारा ज्योतिष, अध्यात्म एवं संस्कृत विषय के क्षेत्र में शिक्षण करने के साथ साथ शत प्रतिशत परीक्षा फल देते हुए संस्कृत के प्रचार प्रसार एवं नवीन शोध करने पर तमाम शिक्षाविदों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनको शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!