Ad image

9 पेटी शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। श्रीमती तृप्ति भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के तहत वाहन में गोपनीय केबिन बनाकर अवैध शराब की भारी मात्रा में तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त का नाम विजयपाल पुत्र प्यार सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम खवाड़ा बासर, तहसील घनसाली, टिहरी गढ़वाल है।

इसी क्रम में जनपद पुलिस को गैर जनपदों से जनपद में अवैध शराब की तस्करी होने की सूचना मिलने पर *पुलिस द्वारा जनपद में चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को ऋषिकेश-चंबा रोड पर दिखोल गांव के समीप वाहन संख्या UK- 14TA 2755 टाटा सुमो में तस्करी कर ले जाई जा रही 108 बोतल(09 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग हरियाणा मार्का के आज दिनांक 20.10.2021 को गिरफ्तार कर लिया गया*। 

अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*पुलिस टीम का विवरण: श्री सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, क्षेत्राधिकारी सदर, जनपद टिहरी गढ़वाल।* उ0नि0 दुर्गेश, थाना चम्बा, टिहरी गढ़वाल। उ0नि0 लखपत बुटोला, एस0ओ0जी0 शाखा,टि0ग0। उ0नि0 विक्रम सिंह नेगी,एस0ओ0जी0 शाखा,टि0ग0। आरक्षी उबेद,एस0ओ0जी0 शाखा, टि0ग0। आरक्षी विवेक भट्ट, क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय,टि0ग0 शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!