पिकअप दुर्घटना में चालक की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। ऋषिकेश-चंबा-उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुनेर गांव के समीप 1 पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक रमेश प्रसाद (35) पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम भेदुड़ी लामकोट टिहरी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना का पता तब लगा जब वाहन से गिरे सामान से राहगीरों ने बंदरों को सेब खाते हुए देखा। खाई में गिरी गाड़ी दिख नहीं रही थी। सूचना मिलने पर तहसीलदार किशन सिंह महंत, राजस्व निरीक्षक विजेन्द्र रमोला, पटवारी प्रताप सिंह भण्डारी, जेपी जोशी मौके पर पहुंचे। 

राजस्व विभाग की टीम एवम ग्रामीणों ने किसी तरह से शव को खाई से निकाला। शव का  पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए स्व0 औतार सिंह तोपवाल जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!