Ad image

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी0रतन सिंह गुनसोला का निधन, सीएम ने जताया शोक

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून/नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल चाह गडोलिया जिला पंचायत सीट से सदस्य 1996 से 2002 तक पहली बार और फिर 2008 से 2013 तक दोबारा जिला पंचायत अध्यक्ष रहे इंजी0 रतन सिंह गुनसोला (87) के निधन से टिहरी जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। 

इं0 रतन सिंह गुनसोला का लंबे समय से ही स्वास्थ्य खराब चल रहा था। शनिवार सुबह 2.30 बजे रतन सिंह गुनसोला का मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। 

इं0 रतन सिंह गुनसोला का शनिवार को दिन में हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए देहरादून स्थित उनके आवास पर भी रखा गया।

गुनसोला के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया है। गुनसोला कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज देहरादून स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सूत्रों के अनुसार बीते शनिवार रात ढाई बजे के करीब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये है।

बता दें कि उनका  बूढ़ाकेदार स्थित बालगंगा नदी पर अपना गुनसोला हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट भी है। उनके निधन पर पूरे घनसाली क्षेत्र के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों  ने शोक जताया है। राज्य मंत्री अब्बल सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूडी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, जिपंस रघुवीर सजवाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शांति प्रसाद भट्ट, दर्शन लाल आर्य, सोहन लाल खंडेलवाल, धनीलाल शाह, देवेंद्र नौडियाल, प्रताप गुसाई, नागरिक मंच अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल, चंडी प्रसाद डबराल, सभासद विजय कठैत, उदय रावत,रवि सेमवाल, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, ब्लॉक प्रमुख भिंलगना बसुमती घणाता, एडवोकेट लोकेन्द्र जोशी समेत कई लोगों गुनसोला के निधन पर  शोक जताया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!