Ad image

एसजेवीएन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। एसजेवीएन 26 अक्तूबर से 01 नवम्बर,2021 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है।  इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का थीम ”स्वतंत्र भारत@75 सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता” है।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में एक जिम्मेदार संगठन होने की प्रतिबद्धता के साथ और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को प्रोत्साहित करते हुए निदेशक (कार्मिक), श्रीमती गीता कपूर ने सभी कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।  इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक, श्री सुरेश कुमार ठाकुर, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्री अश्वनी भारद्वाज एसजेवीएन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित उपस्थित थे।

इस अवसर पर, श्रीमती गीता कपूर ने कहा कि एसजेवीएन का प्रत्येक कर्मचारी ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा  के उच्चतम मानकों को बनाए रखने तथा जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी और विधि के नियमों का अनुपालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।  कोविड-19 के कारण सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों  को  ध्यान मे रखते हुए कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार, एसजेवीएन के विभिन्न  कार्यालयों तथा परियोजना स्थलों में कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

इस सप्ताह के दौरान, एक सतर्क एवं समृद्ध भारत बनाने के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्यश से एसजेवीएन की सभी परियोजनाओं और कार्यालयों में कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा ना‍गरिकों के लिए क्विज, नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिताओं जैसी विभिन्न इन हाऊस और आऊटरीच गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!