Ad image

यूकेडी का कार्यकारिणी विस्तार: नेगी व तोपवाल को अहम जिम्मेदारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने अपनी केंद्रीय कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए तीन नेताओं को केंद्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने शूरवीर सिंह नेगी को केंद्रीय संगठन सचिव तथा केंद्र पाल सिंह तोपवाल को केंद्रीय प्रचार सचिव  बनाया है।

सूबेदार शूरवीर सिंह नेगी (रि.) गौरवशाली सेना गढ़वाल रेजीमेंट में 30 साल सेवा पूरी करने के बाद उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े हैं।

 श्री नेगी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल में एक सैनिक की तरह ही उत्तराखंड क्रांति दल में केन्द्रीय संगठन  सचिव पद मिलने पर मैं उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष श्री काशी सिंह ऐरी जी व सभी उत्तराखंड की जनता की सेवा करने का जो सौभाग्य मिला है, हमेशा आपका  आभारी रहूंगा व साथ ही  हमेशा उत्तराखंड जनता का आशीर्वाद पार्टी पर बना रहे ताकि पार्टी 2022 के विधानसभा के चुनाव में अच्छे मतों से जीत हासिल कर सके।

केंद्रपाल सिंह तोपवाल इससे पहले उत्तराखंड क्रांति दल परवादून, देहरादून के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!