सीएम 17 नवंबर को करेंगे “उन्नति पोर्टल” का शुभारंभ, होगा सीधा प्रसारण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 75 जनसेवाओं से युक्त  “अपणि सरकार” पोर्टल तथा राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हेतु “उन्नति पोर्टल” का शुभारम्भ आगामी 17 नवम्बर को  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून से किया जाएगा।

जिसका ऑनलाइन सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से नई टिहरी स्थित विकास भवन के बहुउद्देशीय हॉल में किया जायेगा। नई टिहरी स्थित विकास भवन के बहुउद्देशीय हॉल में कार्यक्रम 17 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से शुरू होगा।  

जिलाधिकारी ने आम जनमानस से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!