Ad image

अम्बेडकर हॉस्टल और IKR ने अपने अपने मैच जीते

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

अम्बेडकर हॉस्टल XI ने राजधानी क्रिकेट क्लब को 33 रनों से  व IKR ने SVM XI को 72 रनों से हराया

जिसमे आज का मुकाबला ‘अम्बेडकर हॉस्टल’ और राजधानी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें अम्बेडकर हॉस्टल के कप्तान राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अम्बेडकर होस्टल की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 193 बनाये,जिसमे रोहित ने 42 गेंदों में शानदार 135 रन और कैलाश ने 23 रनों का योगदान दिया । राजधानी की ओर से गोकुल , सचिन और पवन ने 1-1 विकेट लिये।

 194 रनो के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजधानी की टीम कुल 160 रन ही बना सकी! जिसमे मिश्रा ने सर्वाधिक 53 रन बनाये, अम्बेडकर होस्टल की ओर से कोई गेंदबाज कोई खास  असर नहीं छोड़ पाया कैलाश और राहुल ने 2-2 लिये ।

रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वही दूसरे मैच में IKR ने SVM XI को 72 रनो से हराया , IKR की ओर से ताबड-तोड़ 73 रन बनाने वाले लोकेन्द्र को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री असद आलम,  प्रदेश सचिव राजेश नेगी, संजय बिष्ट , हितेश, किशन , शहर उपाध्यक्ष-फहाद शेख , शहर सचिव ईमरान अली ,  संजय घिल्डियाल, अमित बिष्ट , सुजीत, यज्ञेश, श्रेय, विकास गुसाईं, वसीम सिद्दीकी, दिवाकर बेलवाल आदि उपस्थित थे  ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!