1 लाख 20 हजार कीमती चरस समेत गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। 16 नवंबर को थाना लम्बगांव पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्यालगी तिराहा मोड़ पर चरस तस्कर दीपक रतूड़ी पुत्र महावीर प्रसाद रतूड़ी (उम्र 40 वर्ष) निवासी ग्राम पाटा थाना नई टिहरी को अल्टो कार संख्या UK09A-4143 से  1 किलो 175 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया। जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार करीब है। 

टिहरी पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर चार अभियुक्तों से 4 लाख 70 हजार कीमती 4.425 किलोग्राम अवैध चरस बरामद करने का दावा किया है।

जनपद में एसएसपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। मंगलवार को थाना लम्बगांव पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्यालगी तिराहा मोड़ पर एक चरस तस्कर दीपक रतूड़ी (40) पुत्र महावीर प्रसाद रतूड़ निवासी ग्राम पाटा थाना नई टिहरी को अल्टो कार संख्या UK09A-4143 में अवैध चरस परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया है। 

अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 175 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार है। नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के चलते पुलिस एक सप्ताह के भीतर पौने पांच लाख की अवैध चरस पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महिपाल रावत, एसआई कुंवर राम आर्य, अखिलेश व ओम प्रकाश शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!