ईवीएम जागरूकता रथों को रवाना किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी मतदाताओं को इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन से वोटिंग करने और आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए शुक्रवार क्लेक्ट्रेट परिसर से ईवीएम जागरूकता रथों को रवाना किया गया। मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर ईवीएम जागरूकता रथों को गांव क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

शनिवार से ईवीएम प्रशिक्षकों के द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रत्येक गांव क्षेत्रों में जाकर ईवीएम और वीवीपैट पर मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। साथ ही  मतदाताओं को ईवीएम पर वोट देने का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस रावत आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!