गुम हुए मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामी बोले थैंक्यू टिहरी पुलिस

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी।  पौने पांच लाख रुपये के 35 गुम मोबाइलों को सीआईयू/ साइबर पुलिस टिहरी द्वारा बरामद कर एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट ने बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द कर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस का आभार भी व्यक्त किया है।

एसएसपी तृप्ति भट्ट के निर्देश पर टिहरी पुलिस की साइबर सेल आम लोगों की मदद कर रही है। जिन लोगों ने अपने मोबाइल खोने की सूचना पुलिस को दी। सर्विलांस पर लगाकर उन मोबाइल फोनों को ढूंढने का काम टिहरी पुलिस ने किया। बता दें कि जनवरी, 2021 से अब तक खोये मोबाइलों में 35 मोबाइलों को रिकवर कर ढालवाला में गुरुवार को एसएसपी तृप्ति भट्ट ने 35 मोबाईल उनके स्वामियों को सौंपे। 

एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि साइबर सेल लोगों की मदद कर उनके खोये मोबाइलों को रिकवर करने का काम तत्परता से कर रही है। 

सीआईयू/ साइबर पुलिस टीम में उ0नि0 लखपत सिंह बुटोला (प्रभारी), उ0नि0 विक्रम सिंह, हे0का0 योगेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षी उबैद, कां0 राकेश ,सत्येंद्र चौधरी, हिमांशु चौधरी, विकास सैनी शामिल रहे। मोबाइल स्वामियों ने एसएसपी तृप्ति भट्ट सहित पुलिस का आभार जताया। 

एसएसपी ने सीआईयू/ साइबर शाखा की इस उपलब्धि पर उनकी सराहना करते हुए उन्हें 2500/- रुपये के नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!