हरदोई से गुमशुदा किशोर को टिहरी गढ़वाल पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 23 नवंबर 2024। ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत टिहरी गढ़वाल पुलिस ने हरदोई से गुमशुदा एक किशोर को उसके परिवार से मिलवाया।

मुनि की रेती क्षेत्र में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के दौरान पुलिस को श्मशान घाट के पास एक किशोर अकेला बैठा मिला। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह हरदोई से आया है। तलाशी में मिले मोबाइल से उसके पिता का नंबर निकालकर संपर्क किया गया। किशोर के पिता महेश गुप्ता ललतापुरवा मोहल्ला, शिवपाल, जनपद हरदोई, उत्तर प्रदेश ने बताया कि उनका बेटा शिवा (17 वर्ष) दो दिन पहले बिना बताए घर से निकल गया था।

शिवा की मां को सूचना दी गई, जो मुनि की रेती पहुंचकर अपने बेटे से मिलीं। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर शिवा को परिजनों को सौंप दिया।

टीम में एसआई अनिरुद्ध मैठाणी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, भरत धनई, निशांत रमोला , महिला कांस्टेबल इंदु आदि शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!