Ad image

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इन 35 नौकरशाहों के काम काज बदले

Govind Pundir
6 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड शासन स्तर पर बड़ा फेर बदल करते हुए 35 आईएस के दायित्वों में  बदलाव कर दिया गया है। शासन ने देर रात आईएएस अफसरों समेत कुल 35 नौकरशाहों के विभागों में फेरबदल का आदेश जारी किया है।

दीपक रावत कुमायूं  व सुशील कुमार गढ़वाल कमिश्नर बनाए गए

आईएएस दीपक रावत कुमायूं कमिश्नर बनाए गए हैं। वहीं कुमाऊं आयुक्त सुशील कुमार को गढ़वाल मंडल का आयुक्त बनाया गया है। ठीक विधानसभा चुनाव से पूर्व धामी सरकार ने मंगलवार को यह बदलाव किया है।

युगल किशोर पंत ऊधमसिंह नगर के नए जिलाधिकारी

ऊधमसिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना का तबादला शासन में अपर सचिव पद पर किया गया है। युगल किशोर पंत ऊधमसिंह नगर के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। 

कुमाऊं आयुक्त सुशील कुमार को गढ़वाल मंडल का आयुक्त व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थान बोर्ड बनाया गया है। सचिव रविनाथ रमन से आयुक्त गढ़वाल का दायित्व वापस ले लिया गया है। उन्हें सचिव राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल कुमाऊं मंडल आयुक्त का पद खाली हो गया है।

राधा रतूड़ी को ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा का भी दायित्व दिया 

ऊधम सिंह नगर की डीएम रंजना को अपर सचिव नागरिक उड्डयन के पद पर भेजा गया। वह अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद व मुख्य कार्यकारी अधिकारी

उकाड़ा की भी जिम्मेदारी होगी। शासन अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को वर्तमान पदों के अलावा ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा का भी दायित्व दिया है।

सचिन कुर्वे से आबकारी हटाया

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से राज्य संपत्ति व सूचना प्रौद्योगिकी हटा दिया गया है। ये प्रभार अब सचिव अमित सिंह नेगी देखेंगे। उनसे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा हटा दिया गया है। सचिव मीनाक्षी सुंदरम मुख्य परियोजना निदेशक यूजीवीएस-आरईएपी की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव सचिन कुर्वे से आबकारी हटा कर शैलेश बगौली को दिया गया है।

रविनाथ रमन को दिया राजस्व

सचिव नितेश कुमार झा को तकनीकी शिक्षा का भी प्रभार दिया गया है। सचिन कुर्वे अब ग्रामीण निर्माण विभाग देखेंगे। सचिव हरबंस सिंह चुघ से श्रम एवं अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड हटा दिया गया है। उनके ये दोनों दायित्व अब सचिव चंद्रेश कुमार यादव वर्तमान विभागों के साथ देखेंगे। सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम से राजस्व हटाकर रविनाथ रमन को दिया गया है। सचिव विजय कुमार यादव को परियोजना निदेशक उत्तराखंड वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (विश्व बैंक पोषित) का दायित्व दिया गया है।

रणबीर सिंह चौहान को आबकारी आयुक्त से हटाया

सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा परिवहन हटाकर प्रभारी सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी को दिया गया है। दीपेंद्र तकनीकी शिक्षा व आयुक्त परिवहन से मुक्त हो गए हैं। प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन को राज्य संपत्ति, डॉ. अहमद इकबाल को परियोजना निदेशक यूजीवीएस-आरईएपी व अपर सचिव सूचना रणबीर सिंह चौहान को संस्कृति, धर्मस्व, महानिदेशक संस्कृति, आयुक्त परिवहन का जिम्मा दिया गया है। उनसे आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी हटा दी गई है।

हरबंस सिंह चुघ से सभी विभाग लिए वापस, आज हो रहे रिटायर

सौजन्या से सचिव वित्त ऊर्जा के वैकल्पिक ऊर्जा लिया गया वापस। हरबंस सिंह चुघ से सभी विभाग लिए गए वापस क्योंकि वह आज रिटायर हो गए हैं। बीवीआरसी पुरुषोत्तम से सचिव राजस्व लिया गया वापस। विजय कुमार यादव को परियोजना निदेशक उत्तराखंड वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई।

नितिन भदौरिया को आयुक्त आबकारी बनाया गया

अपर सचिव नितिन भदौरिया आयुक्त आबकारी बनाया गया है। अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया से संस्कृति, नागरिक उड्डयन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उकाडा व महानिदेशक संस्कृति हटा दिया गया है। अपर सचिव सुमन सिंह वल्दिया से राजस्व हटाकर उन्हें लोनिवि, प्रदीप सिंह रावत से समाज कल्याण एवं आयुक्त नि:शक्तजन हटाकर राजस्व, सुरेश चंद्र जोशी से अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक, व मदरसा शिक्षा परिषद व प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम हटाकर अपर सचिव बाल विकास एवं सामान्य प्रशासन का जिम्मा दिया गया है। समाज कल्याण निदेशक राजेंद्र कुमार बदलकर उन्हें शासन में अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद व प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम का प्रभार सौंपा है। 

बीएल फिरमाल नए निदेशक समाज कल्याण होंगे

बाध्य प्रतीक्षारत बीएल फिरमाल नए निदेशक समाज कल्याण होंगे। निदेशक पंचायती राज चंद्र सिंह धर्मशक्तू को भी बदल कर उनकी जगह बंशीधर तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। तिवारी के पास बाकी विभाग यथावत रहेंगे। निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विनोद गिरी गोस्वामी से परियोजना निदेशक उत्तराखंड वर्क फोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का दायित्व हटा दिया गया है। 

महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम श्याम सिंह राणा को स्टाफ ऑफिसर अध्यक्ष, राजस्व परिषद के पद पर मूल तैनाती पर भेजा गया है। उनका रोडवेज जीएम पद का अतिरिक्त दायित्व के रूप में रहेगा। प्रभारी सचिव प्रकाश चंद्र दुम्का से सूचना आयोग का दायित्व हटाकर उन्हें सचिव रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी बनाया गया है। 

संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल परिक्षेत्र बंशीलाल राणा का तबादला सचिव सूचना आयोग के पद पर किया गया है। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!