अनशन पर बैठे उक्रांद आदोलनकारी की जांच को पहुंचे डाॅक्टर, हालत बिगड़ी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला का अनुबंध निरस्त करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे उत्तराखंड क्रांति दल के आंदोलनकारी केंद्र पाल सिंह तोपवाल के स्वास्थ्य जांच करने के लिए आज स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तथा उनका ब्लड प्रेशर और शुगर चेक किया।

 डॉक्टर की टीम ने बताया कि श्री तोपवाल की सेहत में 2 दिन में ही काफी गिरावट दर्ज की गई है। उनका ब्लड प्रेशर भी बढा हुआ पाया गया।

उत्तराखंड क्रांति दल के विधानसभा प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि आंदोलन को व्यापक जन-समर्थन मिलने लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकाल मे आसपास के निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के फायदे के लिए इस अस्पताल को स्वीकृत बजट भी निरस्त कर दिया गया और भाजपा ने सुनियोजित षडयंत्र के तहत इसका अनुबंध पास के निजी अस्पताल हिमालय हास्पीटल से कर दिया।

 आंदोलन में अपना समर्थन देने के लिए आए वरिष्ठ उत्तराखंड आंदोलनकारी 90 वर्षीय गिरधारी लाल नैथानी दिनभर धरना स्थल पर ही डटे रहे। उन्होंने ऐलान किया कि सरकार ने तत्काल इस समस्या का संज्ञान नहीं लिया तो वह भी सपरिवार आमरण अनशन शुरू कर देंगे। गिरधारी नैथानी ने धरना स्थल से ही कई बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों को फोन करके आंदोलन में समर्थन देने और आंदोलन को तेज करने के लिए कहा।

 इस अवसर पर समाजसेवी इंजीनियर जेसी कांडपाल भी धरना स्थल पर समर्थन देने के लिए आए। उन्होंने आंदोलन में हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर दिनेश सिंह कैंतुरा, सोमेश बुड़ाकोटी, तस्लीम अहमद, योगी पवार, आनंद सिंह छत्रपाल, अखिलेश, महेंद्र, राजेंद्र सिंह राणा, शशि बाला, लक्ष्मी, भावना मैठाणी, आदि लगभग 50 लोग अनशन स्थल पर समर्थन में धरने पर बैठे रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!