Ad image

लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित कुल 90 वादों से 74 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मा0 उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 11 दिसंबर,2021 को जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर सहित बाहय स्थित न्यायालय जोशीमठ, कर्णप्रयाग, पोखरी, थराली तथा गैरसैंण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित कुल 90 वादों से 74 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। जिसमें 2 करोड़ 77 लाख 53 हजार 62 रुपए का राजस्व किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा मोटर वाहन दुर्घटना के 10 वादों में बीमा कंपनियों से 87 लाख 35 हजार का प्रतिकर दिलाया गया। वही तपोबन में आई आपदा के दौरान लापता/मृत व्यक्तियों को एक करोड़ 51 लाख 53 हजार 694 का प्रति कर दिलाया गया। जबकि धन वसूली चेक बाउंस के बाद वादों में 18 लाख 20 हजार तक की वसूली करवाई गई। सिविल वादों में लगभग 14 लाख 84 हजार आप अधिकार दिलाया गया।

लोक अदालत के संबंध में सिविल जज सीनियर डिविजन श्री सुधीर कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि यह एक सफल लोक अदालत रही। जिसमें जन सामान्य को काफी फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि लोक आदालतें समय-समय पर लगते रहनी चाहिए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!