अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे उत्तराखंड ज्योतिष रत्न के दरबार में

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल के दरबार में ज्योतिषीय परामर्श हेतु वीवीआईपी के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

इस कड़ी में आज अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गगन शर्मा भी सपरिवार ज्योतिषीय परामर्श हेतु डॉक्टर साहब के निजी आवास धर्मपुर में पहुंचे।

कार्यक्रम प्रभारी खेम सिंह राठौर ने बताया कि राज्य के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ गगन शर्मा एवं उनकी चिकित्सक पत्नी ने अपने परिवार के बारे में ज्योतिषीय परामर्श तो लिया ही साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल से राज्य की दशा और दिशा पर गहन मंथन किया।

डॉ गगन शर्मा ने नववर्ष पर ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में आशीर्वाद देने के लिए भी उत्तराखंड  ज्योतिष रत्न डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल से आग्रह किया जिस पर उन्होंने समय मिलने पर अवश्य पहुंचने की बात कही।

विदित है कि आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के बैनर पर आयोजित देश के विभिन्न भागों में बहुत सारी श्रीमद् भागवत कथाओं में कथा व्यास के रूप में प्रवचन किए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!