Ad image

फकोट के दिव्यांग लाभार्थियों के लिए 28 दिसंबर को नरेंद्र नगर में लगेगा कैंप

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि  विगत 25 अगस्त से 27 अगस्त 2021 तक  प्रताप इंटर कॉलेज नई टिहरी मे दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया था, परन्तु अत्याधिक वर्षा होने के कारण विकास फकोट के कई लाभार्थी शिविर तक नहीं पहुंच पाये, जिसके कारण उनके दिव्यांग प्रमाण-पत्र नहीं बन पाए थे। 

ऐसे वंचित दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाये जाने हेतु सामुदायिक भवन झंडा मैदान नरेन्द्र नगर में 28 दिसम्बर 2021  को प्रातः 11:00 बजे से दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यतः मानसिक रूप से दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए है कि शिविर में मानसिक विशेषज्ञ, साइकोलॉजिस्ट एवं सक्षम ई०एन०टी० विशेषज्ञ को अपने स्तर से प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को उक्त शिविर का लाभ प्रदान किया जा सके ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!