Ad image

टिहरी- घनसाली में कांग्रेस के टिकट के लिए घमासान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद ब्यूरो

देहरादून।ज्यों ज्यों 2022 के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं राष्ट्रीय दलों में टिकट के लिए घमासान मचा हुआ है। बात कांग्रेस की करें तो   टिहरी गढ़वाल की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है। 

लेकिन बड़ा घमासान टिहरी और घनसाली सीटों पर रहने की संभावना है। कांग्रेस की प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष टिहरी सीट से पार्टी के प्रांतीय मीडिया समन्वयक एवं राज्य आंदोलनकारी आकाश कृशाली, 2017 में प्रत्याशी रहे नरेंद्र रमोला व प्रताप नगर की पूर्व प्रमुख विजय लक्ष्मी थलवाल ने टिकट के लिए दावेदारी प्रस्तुत की है। 

टिहरी से दो बार विधायक रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने समाचार लिखे जाने तक टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। हाल ही में उनके भाजपा में जाने की चर्चाएं भी थीं।अटकले अभी भी जारी हैं। भाजपा का एक धड़ा उनके पक्ष में ही बताया जाता है। 

पार्टी की अधिकृत स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष उपाध्याय का अभी तक दावा न करने से संशय बना हुआ है। हालांकि अगर वह दावेदारी करेंगे तो उनका टिकट काटना टेढ़ी खीर जरूर है। गांधी परिवार से पुराने रिश्ते काम आ सकते हैं।

वहीं प्रतापनगर की पूर्व ब्लाक प्रमुख  विजयलक्ष्मी थलवाल की दावेदारी अचानक सामने आई है। इधर आकाश कृशाली की पत्नी नगर की प्रथम महिला याने पालिकाध्यक्ष भी हैं और कृशाली कई सालों से टिहरी शहर में सक्रिय रहे हैं।

उधर घनसाली में सबसे अधिक दावेदार हैं। 2017 में पूर्व ब्लाक प्रमुख धनीलाल शाह  बतौर निर्दलीय प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भीमलाल आर्य काफी पीछे रहे थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!