आचार संहिता: रविवार को बैक डेट में समायोजन और नियुक्ति पत्र तैयार करना इन्हें पड़ा भारी, जिलाधिकारी ने निलंबन को लिखा पत्र 

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद से बड़ी खबर आ रही है। यहां रविवार को ऑफिस खोलकर बैक डेट में अध्यापकों के नियुक्ति पत्र व समायोजन की प्रक्रिया को अंजाम देना मंहगा पड़ गया।

बता दें कि आचार संहिता के बाद भी छुट्टी के दिन रविवार को दफ्तर खोल कर बैक डेट में अध्यापकों के समायोजन और अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति पत्र तैयार करने के मामले में हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने मुख्य शिक्षा अधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जोगेंद्र सिंह राणा के खिलाफ सस्पेंड करने की संस्तुति की कार्रवाई की है।

जिला अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता के बाद भी समायोजन और नियुक्ति कार्य करना बहुत ही गंभीर विषय है। इसलिए दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिक्षा सचिव और निदेशक को सस्पेंड करने के साथ ही कठोर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!