नृसिंह वाटिका आश्रम में मकर संक्रान्ति पर होगा कीर्तन एवं खिचड़ी का भण्डारा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

रायवाला, हरिद्वार।  आगामी 14 जनवरी  शुक्रवार को मकर संक्रांति महापर्व के अवसर पर नृसिंह वाटिका आश्रम खांड गाँव नम्बर एक में हरिपुर निवासी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य श्याम लाल गौड़ की ओर से संगीतमय महिला संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही क्षेत्रवासियों को भंडारे में खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

नृसिंह भक्ति सेवा संस्थान की आवश्यक बैठक नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज के सानिध्य में आयोजित की गई। इसमें आश्रम की संचालिका साध्वी माँ देवेश्वरी ने बताया कि आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर संगीतमय महिला संकीर्तन और दोपहर से खिचड़ी प्रसाद का भंडारा शुरू होगा जो कि शाम तक चलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत करने की अपील की। बैठक में जीवन कबडवाल, दीवान सिंह बिष्ट, उमेश तिवारी, भोलाराम, हरीश नैनवाल, प्रमोद मिश्रा, पंचम लाल, वीएन शर्मा, कुलदीप मिश्रा, अनिल शर्मा, दीपक चौबे, पप्पू गौतम, प्रेम नाथ पंडित और गीता शर्मा मौजूद रहीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!