Ad image

अंगीठी की गैस से दम घुटा, दो सगे भाइयों की मौत

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी। विकासखंड भिलंगना की हिंदाव पट्टी के बगर ग्राम पंचायत अंतगर्त चटोली गांव में अंगीठी की गैस से दम घुटने कारण दो सगे भाइयों की कमरे के अंदर मौत हो गई। सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम पसरा है।

बता दें कि बुधवार की रात  पट्टी हिंदाव के ग्राम पंचायत बगर के चटोली तोक में मकान सिंह नेगी के दोनों बेटे अनूप (16) और आशीष (18) माता-पिता के साथ अंगीठी सेक रहे थे। कुछ देर खाना खाने के बाद दोनों भाई अंगीठी को अपने कमरे में ले गए।

बताया जा रहा है कि दोनों भाई एक ही स्कूल में कक्षा 11 वीं में पढ़ते थे। हर रोज की तरह वह भी अंगीठी को कमरे में ले गए और दरवाजा बंद करके सो गए। सुबह देर तक दोनों भाइयों ने दरवाजा नहीं खोला। पिता ने आवाज लगाई, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा टूटते ही मां और पिता की पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों भाइयों को अपने अपने बेड पर मृत देख मां तो बेहोश हो गई, लेकिन पिता ने हिम्मत कर लोगों को बुलाया। इस घटना से कोहराम मच गया।

मोहन सिंह नेगी की इन दो बेटों के अलावा कोई संतान नहीं है। बेटों की अचानक मौत से दम्पति सदमे में है। दोंनो का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

इधर पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!