पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक 6 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के सफल संपादन हेतु बुधवार को नगर पालिका परिषद नई टिहरी हॉल में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम का मतदान प्रक्रिया से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में प्रथम दिन का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। 

प्रशिक्षण लेते पीठासीन, मतदान अधिकारी

उन्होंने बताया कि निर्वाचन के सफल संपादन हेतु प्रशिक्षण में उपस्थित कर्मियों को कोविड से बचने व दुरुस्त रखने के लिए के लिए प्रशिक्षण स्थल पर ही गुणवत्ता युक्त भोजन की व्यवस्था की गई है, जिसकी गुणवत्ता खाद्य अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी द्वारा निरंतर जांची व परखी जा रही है। 

निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियंता जल संस्थान सतीश नौटियाल ने बताया कि पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 से 24 जनवरी कुल 6 दिनों तक चलेगा जिसमें 1430 पीठासीन व 1430 मतदान अधिकारी प्रथम कुल 2860 अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

नौटियाल ने बताया कि पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण कोविड को ध्यान में रखते हुए दो पालियों में कराया जा रहा है। कहा कि एक पाली में  240 अधिकारियों को शामिल किया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!