खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी के तहत खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 सितंबर। खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी के तहत विधानसभा टिहरी की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ लामणीधार मिनी स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, युवा कल्याण विभाग के राज्य उपाध्यक्ष विनोद सुयाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय हटवाल, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं, गजेंद्र बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख आसाराम थपलियाल और जिला प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी विपिन डंगवाल मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। अंडर-14 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अभय रमोला प्रथम, आदित्य पेटवाल द्वितीय और हार्दिक चौहान तृतीय रहे। 600 मीटर में आयुष प्रथम, आरुष द्वितीय और हार्दिक तृतीय रहे। लंबी कूद में आदित्य प्रथम, आदित्य पेटवाल द्वितीय और अभिनव तृतीय रहे। गोला फेंक में आयुष ने प्रथम, ऋषभ नेगी ने द्वितीय और कृष्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सक्षम, प्रफुल्ल और शौर्य क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 200 मीटर में सुजल, युवराज और अखिलेश, 400 मीटर में अमन, पवन और मोहित तथा 800 मीटर में फैजल, प्रिंस नेगी और अरमान ने स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में अमन, अमित और अमन, जबकि 3000 मीटर में आयुष, हिमांशु और मोहित क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
लंबी कूद में सुजल प्रथम, प्रफुल्ल द्वितीय और प्रिंस तृतीय रहे। गोला फेंक में आलविन प्रथम, अभिषेक द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। रिले दौड़ में न्याय पंचायत पंगारखाल प्रथम, नकोट द्वितीय और जाखनीधार तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के आयोजन में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी मनोज नेगी सहित यशपाल सिंह रावत, दिनेश सिंह रावत, भरत राम बडोनी, चक्रधर प्रसाद भद्री, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, बिजेंद्र नेगी, नरेश मोहन भट्ट, नीलम नेगी, विपिन रघुवंशी और विनीता नेगी ने निर्णायक एवं सहयोगी के रूप में योगदान दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!