10 मार्च को 8 बजे प्रातः से आईटीआई हॉल में होगी मतगणना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु निर्धारित कार्यक्रमानुसार 10 मार्च, 2022 को मतगणना संपादित की जानी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने जनपद के समस्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/ सचिव को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि जनपद में अवस्थित समस्त 06 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गणना हेतु आई.टी.आई. भवन नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल को चिन्ह्ति कर मतगणना  केन्द्रों की सूचना पत्र एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार तैयार किये गये मतगणना हॉल का लेआउट और स्ट्रांग रूम का लेआट प्लान का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया गया था, जिसका अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। 

आईटीआई हाल में 8 बजे से होगी मतगणना

उन्होंने कहा कि सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 10 मार्च, 2022 को प्रातः 08ः00 बजे से आई.टी.आई. भवन नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल के हॉल में सम्पन्न की जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को अपने स्तर से मतगणना के समय से अवगत करा दें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!