अभी से कर लें इंतजाम, 48 घंटे बंद रहेगी..

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी।  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को दृष्टिगत रखते हुये सचिव एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशन पर मतदान व मतगणना के दिवस पर मदिरा की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेगी। 

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने जनपद पौड़ी गढ़वाल में मतदान तथा मतगणना के समय शान्ति बनाये रखने हेतु समस्त विदेशी मदिरा की दुकानों को 48 घंटे पूर्व से मतदान व मतगणना समाप्ति तक दुकान बंद रखने के निर्देश दिये हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त विदेशी मदिरा गोदाम, बार , सैन्य कैंटीन, बॉटलिंग प्लांट को 12 फरवरी, 2022 की सायंकाल 06ः00 बजे से दिनांक 14 फरवरी, 2022(48 घंटे तक) को मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना दिवस 14 मार्च, 2022 को पूर्ण रूप से दुकानें बंद रखने के निर्देश दिये हैं। 

साथ ही उन्होंने समस्त होटल, भोजनालय, मधुशाला, दुकान तथा किसी अन्य सार्वजनिक या प्राइवेट स्थान में भी स्प्रिटयुक्त, अल्कोहल युक्त मादक पदार्थ या अन्य पदार्थ की बिक्री उपभोग एवं परिवहन/ वितरण नहीं किये जाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त मदिरा दुकानों को पूर्ण रूप से बंद करवाना सुनिश्चित करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!