Ad image

वाहन दुर्घटना में 1 की मौत 3 घायल

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी।  जनपद के वल्ला पाटी बनगढ स्यूं  पौडी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर वाहन सं० UAO75 7092 काले रंग की कार अनियंत्रित होकर मोटर मार्ग से करीब 200 मीटर नीचे गिर गई जिसमें 04 व्यक्ति सवार थे। इनमें एक कि मौत हो गई है।

डीएम पौड़ी ने जाना घायलों का हालचाल

जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि उक्त चारो व्यक्ति मतदान पूर्ण कर अपने घरों को जा रहे थे, जिसमें से तीन व्यक्ति गम्भीर घायल है। जिन्हें 108 एंबुलेस सेवा की मदद से जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया है। इनमें एक व्यक्ति की अधिक गहराई में गिरने से मौत हो गयी है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार घायल व्यक्तियों का पता निम्न है।

जय सिंह रावत उम्र 54 वर्ष पुत्र रणजीत सिंह सुमन विहार बापू ग्राम ऋषिकेश (घायल), रणवीर सिंह नेगी उम्र 50 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह भानियावाला देहरादून (मृत्यु) सुरेन्द्र सिंह रावत उम्र 54 वर्ष पुत्र ओला सिंह हाथीबङ्‌कला देहरादून(घायल), नरेन्द्र गुंसाई उम्र 45 वर्ष पुत्र आनंद सिंह विकासनगर देहरादून (घायल) ।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!