हादसा: ट्रक दुर्घटना में पांच लोग घायल

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी। पौड़ी जिले में आज सुबह सुबह करीब 4 बजे पांचवा मील दुगड्डा के समीप ट्रक संख्या UK15CA -0426 के खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त ही गया। ट्रक हरिद्वार से दुगड्डा जा रहा था। जिसमे ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे कि पांचवा मील दुगड्डा के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिससे चालक समेत सभी सवार घायल हो गए।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। जिन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

घायलों में राहुल पुत्र श्री तारा उम्र 32 वर्ष निवासी हरिद्वार, हिमांशु उम्र 19 वर्ष निवासी सिडकुल हरिद्वार, करण पुत्र श्री समय सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी बरेडी मुजफ्फरनगर, अंशुल उम्र 18 वर्ष निवासी हरिद्वार और अमित उम्र 19 वर्ष निवासी हरिद्वार शामिल हैं।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश, आरक्षी लक्ष्मण सिंह, आशीष रावत, संदीप रावत, अमित डोबरियाल आदि शामिल रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!