टिहरी की संघर्ष यात्रा-4: बांध प्रभावितों ने निर्माण कराया ठप, सिंघल पहुंचे टिहरी

Govind Pundir
2 Min Read
विक्रम बिष्ट
खबर को सुनें

विक्रम बिष्ट

गढ़ निनाद समाचार* 6 अक्टूबर 2020

नई टिहरी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के टिहरी बांध निर्माण के खिलाफ मैदान में उतरने के बाद कांग्रेस बांध निर्माण के पक्ष में खड़ी हो गई। दूसरी ओर 30 मार्च 2000 को नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिंह पंवार आदि के नेतृत्व में बांध प्रभावितों ने बांध स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य ठप करवा दिया था। उसी दिन दोपहर विहिप प्रमुख अशोक सिंघल टिहरी पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के हेतु विहिप प्रमुख को 31 मार्च को ऐतिहासिक आजाद मैदान में बांध निर्माण के खिलाफ अनशन शुरू करना था।

दरसल प्रदेश सरकार ने परियोजना की दो व्यावर्तन सुरंगो T3 एवं T4 को 31 मार्च को बंद करने की हरी झंडी दे दी थी। सैकड़ों शेष परिवारों के पुनर्वास सहित कई समस्याओं के समाधान के बिना इस फैसले से लोगों में आक्रोश था। जनता के खिलाफ सड़कों पर उतरने को बेताब थी। 30 मार्च को ग्रामीणों ने बांध स्थल पर कब्जा कर लिया था।

टीएचडीसी अधिकारियों ने आजाद मैदान पहुंचकर श्री सिंघल को बताया कि 31 मार्च को सुरंगे बंद नहीं की जा रही है। इस पर विहिप नेता ने 12 अप्रैल तक अपना अनशन स्थगित कर दिया। लेकिन बांध प्रभावित तो आर पार की लड़ाई की ठान चुके थे। इधर विहिप के आंदोलन के खिलाफ 30 मार्च को चंबा बाजार बंद रहा। कांग्रेस ने भी बांध निर्माण के पक्ष में सुरंगों के निकट धरना शुरू कर दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!