उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना अपडेट

Garhninad Desk
3 Min Read
खबर को सुनें
नई टिहरी। उत्तराखण्ड  की 70 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। नतीजों से पहले सभी पार्टियां अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। हालांकि दोपहर 2 बजे तक स्पष्ट तस्वीर सामने आ जाएगी। हम आपको हर घण्टे का अपडेट देते रहेंगे। गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल link पर बने रहे।

अपडेट:

Breaking: टिहरी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद भाजपा के किशोर ने 852 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने आखिरकार उजपा के दिनेश धनै को पराजित किया है।

//

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृहनगर खटीमा से चुनाव हार गये हैं। उत्तराखंड की हॉट सीट खटीमा में सबकी नजर थी यहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैदान में थे। मुख्यमंत्री का मुकाबला कांग्रेस के भुवन कापड़ी से था। शुरुआत से ही चले इस कड़े मुकाबले में आखिर में कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने बाजी मार ली। कापड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को लगभग 7000 वोटों के अंतर से हराया है।

//

लोहाघाट सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी खुशाल सिंह अधिकारी जीत गए है। तो वहीं विकासनगर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान जीत गए है।

टिहरी गढ़वाल की प्रताप नगर सीट पर विक्रम सिंह नेगी, कांग्रेस जीते। नरेंद्र नगर से कांग्रेस के ओमगोपाल रावत भी काफी बढ़त बनाए हुए हैं। घनसाली से भाजपा के शक्तिलाल जीत के करीब हैं।

///

टिहरी विधानसभा
1- धनोल्टी-894 से भाजपा आगे
2- प्रताप नगर- 300 से कांग्रेस आगे
3- टिहरी- 805 से भाजपा आगे।
4- घनसाली- 23 से कांग्रेस आगे।
5- देवप्रयाग- 129से भाजपा आगे।
6- नरेंद्र नंगर- 1544 से कांग्रेस आगे

///

श्रीनगर से कांग्रेश प्रदेश अध्यक्ष 1274 वोट से आगे धन सिंह पीछे

यमकेश्वर से रेनु बिष्ठ 1700 वोटो से आगे

चौबताखाल से सतपाल महाराज 1205 वोट से आगे

ऋतु खण्डूरी कोटद्वार से 2700 वोट से आगे

पौड़ी से भाजपा के राजकुमार पोरी 500 वोट से आगे

लैंसडाउन से महंत दिलीप रावत 1200 सो वोट से आगे अनुकुर्ति गुसाईं पीछे

धनौल्टी भाजपा के प्रीतम पंवार दो राउंड में 883 से आगे।

प्रतापनगर भाजपा के विजय सिंह पंवार 85 मत से आगे

टिहरी विधानसभा में उजपा के दिनेश धनै 28 मतों से

नरेंद्रनगर कांग्रेस के ओम गोपाल 184 मत से आगे

देवप्रयाग कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी 299 मत से आगे

घनसाली से भाजपा के शक्ति लाल शाह पहले राउंड में 62 मत से आगे।

Share This Article
error: Content is protected !!