टिहरी जिले की 5 सीटों पर भाजपा का पुनः कब्जा, तो एक पर कांग्रेस ने लहराया परचम

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के परिणाम आ गए हैं। भाजपा पुनः प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

बात टिहरी जिले की 6 विधानसभा सीटों की करें तो इस बार भी भाजपा को 6 में से 5 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। जिले की अकेली प्रताप नगर विधानसभा पर कांग्रेस के युवा तुर्क विक्रम सिंह नेगी ने कब्जा कर लिया। उन्होंने वर्तमान भाजपा विधायक विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू भाई को पटखनी दी है।

बात 2017 के चुनाव की करें तो इसके उलट धनोल्टी सीट पर निर्दलीय प्रीतम सिंह पंवार ने जीत हासिल की थी, तब भी भाजपा को 5 ही सीटें मिली थी। अंतर इतना ही है कि इस बार फिर से प्रीतम ने इस सीट पर कब्जा किया है लेकिन अब वह भाजपा में हैं।

विधानसभा चुनाव 2022 में टिहरी जिले की छह सीटों में पांच सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इनमें टिहरी, देवप्रयाग, नरेन्द्रनगर, घनसाली और धनोल्टी शामिल है। जबकि प्रताप नगर सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। प्रतापनगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी ने भाजपा के विजय सिंह पंवार को हराकर जीत हासिल की। 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले से कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

धनोल्टी सीट पर ने कुछ महीने पहले भाजपा में शामिल हुएं प्रीतम पंवार ने कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट को हराकर धनोल्टी सीट पर विजय हासिल की है। वहीं टिहरी सीट की बात करें तो बीते एक माह पूर्व भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड जन एकता पार्टी के दिनेश धनै को पटखनी दी है।

नरेन्द्र नगर सीट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल रावत को हराकर जीत हासिल की है। घनसाली से भाजपा के शक्ति लाल शाह ने कांग्रेस प्रत्याशी धनी लाल शाह को हराकर जीत दर्ज की। देवप्रयाग सीट पर भाजपा के विनोद कंडारी ने कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री प्रसाद नैथानी को हराकर दूसरी बार जीत दर्ज की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!