Ad image

विधायक किशोर पहुंचे मां राजराजेश्वरी की शरण में, क्षेत्र की खुशहाली का मांगा वरदान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। टिहरी विधान सभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने आज मखलोगी पट्टी के जलेड स्थित सिद्धपीठ मां राजराजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक मत्था टेका और माँ का आशीर्वाद लिया।

नवनिर्वाचित भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय आज विजयश्री प्राप्त करने के बाद पहली बार सीधे सिद्धपीठ मां श्री राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचे, वहां उन्होंने पूजा अर्चना की और मां से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

किशोर उपाध्याय ने क्षेत्र की जनता का आभार जताया और कहा कि वह जनता के हित में लगातार काम करते रहेंगे। चुनाव में जो वायदे जनता से किए वह निश्चित तौर पर पूरे होंगे। भ्रमण के दौरान जगह जगह पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनता ने ढोल दमाऊ की थाप पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!