पहले पत्नी की फिर अपनी गर्दन काट ली

admin
1 Min Read
व्यक्ति ने पत्नी पर धारदार हथियार से वार किया फिर गला रेतकर आत्महत्या कर ली
खबर को सुनें

हल्द्वानी * गढ़ निनाद, 3 दिसंबर 2019

हल्द्वानी में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से वार किया और फिर खुद की गर्दन काट दी। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। 

महिला को 108 एंबुलेंस अस्पताल लेकर गई है। घटना हल्द्वानी के दमुआडूंगा शिवपुरी में हुई है। बताया गया कि प्रेम सिंह गैड़ा ने अपनी पत्नी कमला को चाकू मारकर घायल किया और खुद अपना गला रेतकर आत्महत्या कर ली। 

बीच बचाव करने में पत्नी की दादी कुंती देवी भी घायल हो गई हैं। प्रेम सिंह अपनी पत्नी को ससुराल से खींचकर लाया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह ठेले पर चाउमीन बेचने का काम करता था।

Share This Article
error: Content is protected !!